कैमरा मेन जियान खान
बिलासपुर, 21 जून 2026: सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्र. 3071) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों की सहमति से कस्तूरबा नगर, बिलासपुर में भव्य रूप से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समाज में “सेवा ही संकल्प, संविधान ही विकल्प” के ध्येय वाक्य के साथ नई टीम 21 जून 2026 से अपने दायित्वों की शुरुआत कर रही है।
सूत सारथी समाज बिलासपुर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, नरेश सारथी “बल्लू” बने जिला अध्यक्ष

मुख्य कार्यकारिणी में नरेश सारथी “बल्लू” को जिला अध्यक्ष, संतोष बघेल, वैभव प्रसाद “मन्नू” व मनीष सारथी को उपाध्यक्ष, बजरंग सारथी को सचिव और शिव सारथी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवाओं को नेतृत्व देते हुए करन सारथी को जिला युवा अध्यक्ष और विशाल सारथी को युवा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सुनीता सोनवानी को महिला जिला अध्यक्ष एवं छोटी सुनीता सोनवानी को महिला जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा से समाज की सेवा करेगी, एकता की मिसाल बनेगी और शोषितों-गरीबों के आंसू पोंछकर सच्चे समाज सेवक की भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पूरे समाज ने “जय संविधान, जय सूत सारथी समाज” के नारों के साथ नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया



