सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजने और झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली आरोपिया गिरफ्तार।
बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील व धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित करने वाली आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी (26 वर्ष, निवासी तोरवा) को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संजय रात्रे (निवासी तिफरा) ने 15 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाकर अश्लील संदेश भेज रहा है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।

पुलिस जांच व खुलासा:
थाना तोरवा पुलिस और साइबर सेल द्वारा तकनीकी साक्ष्यों व डिजिटल ट्रेल के विश्लेषण से यह खुलासा हुआ कि प्रार्थी के नाम की यह फर्जी आईडी कोई और नहीं, बल्कि आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी ही संचालित कर रही थी। जांच में सामने आया कि प्रार्थी और आरोपिया पूर्व में प्रेम संबंध में थे। आरोपिया ने 1 जनवरी 2026 को पुलिस में एक झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी कि संजय रात्रे उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसके प्रमाण के रूप में उसने स्वयं द्वारा बनाई फर्जी आईडी से खुद को भेजे गए मैसेजेस के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे थे।
पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 351(3), 356, 308(1) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।




Thông tin được cập nhật rất nhanh moviebox download TONY09-18