शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार
बिलासपुर। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने 19 जून 2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, जून 2025 में उसकी मुलाकात आरोपी सूरज यादव (उम्र 34 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में आरोपी ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना तोरवा में धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज यादव को दिनांक 20.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बिलासपुर पुलिस महिला सुरक्षा और ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।



