नाली में पेशाब करने के विवाद पर हत्या का प्रयास करने वाला एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: थाना सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में नाली में पेशाब करने की मामूली बात पर जानलेवा हमला करने वाले एक और फरार आरोपी अमन अहिरवार उर्फ नाचू (24 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपी और 7 अपचारी बालकों को पकड़ा जा चुका है।

दिनांक 25.04.2026 की रात प्रार्थी सनत सारथी और उनके साथियों पर विक्की अहिरवार व अन्य करीब 15 आरोपियों ने लाठी, डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पूर्व में 3 आरोपियों (शैलेन्द्र रावत, दीपक निषाद, दुर्गेश अहिरवार) और 7 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
