सुरज वाधवानी की रिपोट
चकरभाटा में सजेगा पत्रकारों का महामंच; विधायक धरमलाल कौशिक को दिया ‘सम्मान समारोह-2026’ का निमंत्रण
बिलासपुर सी जी क्राइम.न्युज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी “जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर सम्मान समारोह-2026” की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में आज सी जी क्राइम.न्युज के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ विधायक माननीय धरमलाल कौशिक जी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कौशिक जी को इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर सीजी क्राइम न्यूज़ (CG CRIME.NEWS) के प्रधान संपादक कमल दुसेजा, बिलासपुर संभाग प्रभारी सूरज वाधवानी, कैमरामैन सार्थक अडवानी तथा छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भेंट कर उनका अभिवादन किया और आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें इस भव्य समारोह के सफल संपादन के लिए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।
निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए माननीय विधायक धरमलाल कौशिक जी ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों के हित व स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ऐसे शिविर व सम्मेलन आयोजित करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह आयोजन क्षेत्र के पत्रकारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य कल्याण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा। सी जी क्राइम न्युज द्वारा कार्यक्रम की शेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



