बिल्हा में खाद बिजली पानी के मुद्दों पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल बिल्हा संवाददाता रूपचंद अग्रवाल की एक रिपोर्ट
बिल्हा पूर्व कांग्रेस विधायक सियाराम कौशिक,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक,जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में एकदिवसी धरना बाजार चौक में दिया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में खाद,बिजली,सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल मोर्चा खोल दिया।विधायक सियाराम कौशिक ने सरकार पर

जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।वहीं अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।किसानों को खाद व बिजली के लिए भटकना पड़ रहा है।पीने के पानी के लिए नगर व गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शासन प्रशासन इन समस्याओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने चेतावनी देते हुए कहा यदि समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन को और भी तेज करते हुए यदि चक्का जाम भी करना पड़े तो हम जनता की हक की लड़ाई के लिए तैयार हैं और इसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन समस्याओं को दूर करने में कितना गंभीर है।



