लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र के ग्राम मेड़पार-बाजार में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना कारित करने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 21.07.2026 की सुबह लगभग 07:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेड़पार-बाजार स्थित मोती लाल जायसवाल के खेत में एक ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है तथा कुछ लोग घायल हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने घटनास्थल से दुर्घटना में शामिल बिना नंबर की ट्रैक्टर इंजन एवं ट्रॉली को जब्त किया। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), एवं 105 BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी: चन्द्रशेखर पटेल (26 वर्ष), पिता- रामलाल पटेल, निवासी- मेड़पार-बाजार, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड (जेल) पर भेज दिया गया है।



