कलमीटार रोड पर चाकू दिखाकर डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिनांक 22.07.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कलमीटार रोड (शराब भट्ठी के पास) एक युवक बटनदार धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष उर्फ बंधन गोस्वामी (22 वर्ष), निवासी करैहापारा, रतनपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से बटनदार धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विशेष योगदान: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल सिंह, आरक्षक पवन ठाकुर एवं देवानंद चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही।



