डरा-धमकाकर 14.50 लाख नगद व 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार
सरकंडा पुलिस ने परिजनों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी (निवासी राजीव बिहार) की नातिन को डरा-धमकाकर आरोपियों ने जनवरी 2025 से अब तक किश्तों में बैंक खातों/PhonePe के जरिए 14.50 लाख रुपये नगद और घर के लॉकर से 450 ग्राम सोने के आभूषण हड़प लिए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों—आयुष यादव (22), आदर्श शर्मा (19), प्रिंस साहू (18) एवं आदित्य पांडे (19) को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से ₹40,000 नगद, 2 सोने जैसी अंगूठी, 1 चेन, मोबाइल तथा अपराध की राशि से खरीदी गई एक एक्टिवा गाड़ी जप्त की गई है।
सभी 4 आरोपियों को आज दिनांक 02.08.2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में संलिप्त फरार आरोपियों (प्रियम शर्मा एवं शौर्य करोलिया) की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है



