रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने के संबंध में यातायात परामर्श
रतनपुर:सर्वसाधारण एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि रतनपुर-पेंड्रा मार्ग स्थित ग्राम बांसाझाल में मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके परिणामस्वरूप रतनपुर – बेलगहना – गौरेला-पेंड्रा – अमरकंटक मार्ग पर यातायात वर्तमान में पूर्णतः बाधित हो गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिया की मरम्मत और यातायात को शीघ्र बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लगने की संभावना है।

असुविधा से बचने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्ग:
आवागमन सुचारू रखने के लिए प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:
- 1. छोटी गाड़ियों एवं छोटी बसों के लिए:
- मार्ग: रतनपुर → बांसाझाल (घटनास्थल से पहले दाहिनी ओर मुड़कर) → बारीडीह बस्ती होते हुए → पुनः मुख्य मार्ग → गौरेला-पेंड्रा।
- 2. अन्य वैकल्पिक मार्ग (सभी सामान्य वाहनों के लिए):
- विकल्प A: रतनपुर शनिचरी चौक → जूना शहर → जोगीपुर चौक → अमाली → कंचनपुर → बेलगहना रोड।
- विकल्प B: रतनपुर → कोटा → बेलगहना → पेंड्रा।



