कांग्रेसजन ने क्रमशः मनाया स्व बालगंगा धर तिलक जी की पुण्यतिथि तथा स्व पं रविशंकर शुक्ल एवं स्व पं विद्याचरण शुक्ल की जन्मजयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि :
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 अगस्त को कोंहरे गार्डन मे स्व बाल गंगाधर तिलक के पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया, तत्पश्चात
2 अगस्त को कांग्रेसजन द्वारा कांग्रेस भवन मे स्व पं रविशंकर शुक्ल एवं स्व पं विद्याचरण शुक्ल जी के जन्मजयंती के अवसर पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया, कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के संयोजक सैय्यद जफर अली, हरीश तिवारी,माधव ओतलवार, सत्येंद्र तिवारी, विनोद साहू, हेमंत दिघ्रसकर,दीपक राचलवार,गौरव एरी, डॉ राहुल सिंह रेखेद्र तिवारी ने संयुक्त रुप से बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और ‘लोकमान्य’ के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। वे लाल-बाल-पाल तिकड़ी के प्रमुख गरम दल के नेता थे, जिन्होंने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” का प्रसिद्ध नारा दिया। 1 अगस्त 1920 को उनका निधन हुआ।

पंडित रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को सागर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, चोटी के वकील और नवगठित मध्य प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे।
पंडित विद्याचरण शुक्ल भारत के एक अत्यंत प्रभावशाली और कद्दावर राजनेता थे, जिन्होंने केंद्रीय राजनीति और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक चेतना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका जन्म 2 अगस्त 1929 को रायपुर (वर्तमान छत्तीसगढ़) में हुआ था और वे 9 बार लोकसभा सांसद चुने गए. वे भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री भी रहे और 11 जून 2013 को एक नक्सली हमले में घायल होने के बाद उनका निधन हो गया!
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली हरीश तिवारी माधव ओतलवार सत्येंद्र तिवारी दीपक रचलवार विनोद साहू राजेश शर्मा त्रिभुवन लाल कश्यप सुभाष ठाकुर राजेश शर्मा गौरव एरी डॉ राहुल सिंह वीरेंद्र सारथी सुरेंद्र तिवारी प्रियंका यादव अन्नपूर्णा ध्रुव हेमंत दिघ्रसकर रखेन्द्र तिवारी आशीष कौशिक प्रेमदास मानिकपुरी कौशिक धर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!



