संवाददाता सुरज वाधवानी की रिपोट
बोदरी नगर पालिका में नाली निर्माण में भारी अनियमितता: ठेकेदार की लापरवाही से व्यापारी व आम जनता बेहाल

चकरभाठा / बोदरी: नगर पालिका परिषद बोदरी क्षेत्र अंतर्गत चकरभाठा मुख्य मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी और घोर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के अनुसार, ठेकेदार सत्येंद्र सिंह द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य मानकों के विपरीत और अत्यधिक घटिया स्तर का है।

विगत एक माह से मुख्य मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। ठेकेदार द्वारा दुकानों और घरों तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था या अस्थायी रास्ता तक नहीं बनाया गया है। इसके कारण क्षेत्र का व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान है और उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। आम राहगीरों और वाहन चालकों को भी आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नाली के स्लैब में गिट्टी और सीमेंट की जगह केवल रेत (रेती) का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। स्लैब की ढलाई में सीमेंट नाममात्र का है, जिससे स्लैब बनते ही टूटने लगे हैं। इतना ही नहीं, स्लैब की लेवलिंग और फिनिशिंग इतनी खराब है कि वे आड़े-तिरछे और बेढंगे दिखाई दे रहे हैं।
व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर जब भी ठेकेदार सत्येंद्र सिंह को फोन किया जाता है, तो वे फोन उठाना तक उचित नहीं समझते। ठेकेदार की इस तानाशाही और निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार से क्षुब्ध होकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को लिखित शिकायत सौंपी है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया और आवागमन का मार्ग बहाल नहीं हुआ, तो व्यापारी वर्ग और आम जनता उग्र आंदोलन और नगर पालिका का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।






Sau khi trải nghiệm sportzfy tv , cảm giác tải game nhanh và ít gặp lỗi hơn trước. TONY10-13
I think what you posted was actually very reasonable. But, what about this?
suppose you added a little content? I mean, I don’t wish to tell
you how to run your website, but suppose you added a title that makes people want more?
I mean बोदरी नगर पालिका
में नाली निर्माण में भारी अनियमितता: ठेकेदार की लापरवाही से व्यापारी व
आम जनता बेहाल – CG Crime News is a little boring.
You could glance at Yahoo’s home page and watch how they create news titles to grab viewers
to open the links. You might add a related video or a related picture or
two to get people interested about what you’ve got
to say. In my opinion, it might make your website a little livelier.
xnxx