चकरभाठा/बोदरी -मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा की त्वरित पहल से नगर पालिका परिषद बोदरी के हितग्राहियों को दिवाली से पहले मिली पीएम आवास योजना की राशि, चेहरे पर छाई खुशी। बोदरी:
चकरभाठा, बोदरी ।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तकनीकी कारणों (आधार लिंक डीबीटी विफलता) से जिन पात्र हितग्राहियों की किस्त की राशि वापस लौट गई थी, उनके जीवन में इस दिवाली से पहले खुशियों का नया सवेरा हुआ है। नगर पालिका परिषद बोदरी (चकरभाठा) के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री प्रदीप मिश्रा की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के चलते सभी प्रभावित हितग्राहियों के खातों में उनकी लंबित राशि सफलतापूर्वक वापस आ गई है।

उल्लेखनीय है कि आधार से डीबीटी लिंक में आई समस्या के कारण कई गरीब हितग्राहियों की आवास योजना की राशि बैंक से रिजेक्ट होकर वापस चली गई थी, जिससे हितग्राही बेहद परेशान थे। जैसे ही इस समस्या की सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा को मिली, उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया।
श्री मिश्रा ने बिना विलंब किए उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा और प्रशासनिक स्तर पर निरंतर फॉलो-अप जारी रखा। उन्होंने परेशान हितग्राहियों को व्यक्तिगत रूप से आश्वस्त किया था कि दिवाली के पावन पर्व से पहले हर हाल में उनकी राशि उनके खातों में हस्तांतरित करा दी जाएगी।

अपने वादे को पूरा करते हुए CMO श्री प्रदीप मिश्रा के लगातार प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आया और त्योहार से पहले ही सभी प्रभावित हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंच गई। राशि मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्थानीय निवासियों एवं योजना के सभी लाभान्वितों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा का तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। हितग्राहियों का कहना है कि श्री मिश्रा की इस संवेदनशील पहल की बदौलत ही आज उनका अपना पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो पा रहा है और उनकी दिवाली सच मायनों में रोशन हुई है।





