कोड़ापुरी में सातवें साल भी मां लक्ष्मी की भव्य पूजा, कविता यादव के सहयोग से जगमगाया दीपोत्सव
समिति ने प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, क्षेत्र और परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना
बिलासपुर /तखतपुर, संवाददाता अश्वनी यादव। दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम कोड़ापुरी में आदर्श नवयुवक मां लक्ष्मी समिति द्वारा लगातार सातवें वर्ष मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव एवं समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना कर क्षेत्र, गांव और समस्त परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
समिति द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली पर्व पर इस धार्मिक आयोजन को उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाता है। जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव द्वारा भी प्रत्येक वर्ष आदर्श नवयुवक मां लक्ष्मी समिति कोड़ापुरी को विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है। उनके निरंतर सहयोग से समिति के युवाओं का उत्साहवर्धन होता है तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। सातवें वर्ष भी आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मां लक्ष्मी की आराधना और दीपोत्सव के इस आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।





