उमा साहु की खास खबर
बेलतरा विधानसभा में महिला मोर्चा ने आयोजित किया ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” कार्यक्रम; देश के वीर जवानों के लिए भेजे गए 5000 रक्षा सूत्र
बिलासपुर।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी, संभाग प्रभारी दीदी फुलेश्वरी जी, बिलासपुर जिला प्रभारी अंजू त्रिपाठी जी, प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी जी एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी के दिशा-निर्देशानुसार आज बेलतरा विधानसभा स्थित जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला मोर्चा की बहनों द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों की दीर्घायु और सुरक्षा की कामना के साथ यह रक्षा सूत्र अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंडलों की बहनों के सहयोग से कुल 5000 रक्षा सूत्र एवं मंगल तिलक एकत्रित कर सीमा पर तैनात वीर सिपाहियों के लिए भेजे गए।
इस महत्वपूर्ण एवं भावुक कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी ने कहा कि “हमारे वीर जवान दिन-रात सीमा पर रहकर देश की रक्षा करते हैं। महिला मोर्चा की यह एक छोटी सी कोशिश है कि त्यौहार के अवसर पर उन्हें बहनों के स्नेह और रक्षा कवच की कमी महसूस न हो।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रतिनिधि:
इस भव्य कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से:
- श्रीमती गायत्री साहू जी (जिला ग्रामीण अध्यक्ष)
- श्रीमती अंकिता पाण्डे शुक्ला जी (महामंत्री)
- श्रीमती नंदनी साहू जी (महामंत्री)
- श्रीमती दीपा गंधर्व जी (जिला उपाध्यक्ष)
- श्रीमती रीना झा जी (‘मन की बात’ प्रभारी)
- श्रीमती आणिमा तिवारी जी (जिला मीडिया सह-प्रभारी)
- श्रीमती सुनीता साहू जी (मंडल अध्यक्ष, रतनपुर)
- श्रीमती स्वीटी शर्मा जी (महामंत्री, रतनपुर)
- श्रीमती अभिलाषा जी (मंडल अध्यक्ष)
- श्रीमती एकता जी, रिंकू ठाकुर जी
- श्रीमती किरण सिंह जी (जिला कोषाध्यक्ष)
- श्रीमती बबीता ताम्रकार जी (जिला कार्यालय मंत्री)
कार्यक्रम में मंडल एवं जिले से बड़ी संख्या में बहने उपस्थित रहीं और सभी की गरिमामयी मौजूदगी में “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



