संवाददाता जय प्रकाश यादव की रिपोट
जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश यादव ने शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट, विद्यालयों में बाउंड्री वॉल निर्माण की रखी मांग
तखतपुर/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, छत्तीसगढ़ में जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश यादव ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर अपने क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत केकराड़ के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय परिसर के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग संबंधी प्रस्ताव सौंपा।

महेश यादव ने शिक्षा मंत्री को बताया कि दोनों विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित होती है। विद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों एवं आवारा पशुओं का प्रवेश बना रहता है, जिससे पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल बनने से विद्यालय परिसर सुरक्षित होगा, अनुशासन एवं स्वच्छता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने महेश यादव की मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रस्ताव को आवश्यक कार्यवाही एवं स्वीकृति के लिए विभाग को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा पात्र प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महेश यादव ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विद्यालयों में बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति शीघ्र मिलेगी, जिससे ग्राम पंचायत केकराड़ के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।




1win casino, 1win предлагает обширный выбор лотерей.
My blog post: https://1win-btn88.buzz