अपराध क्रमांक: 271/2026
धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 3(5), 140(3) बीएनएस
पुराना बस स्टैंड से युवक का मारपीट कर अपहरण करने वाले 02 फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट कर युवक का अपहरण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 09.08.2026 को आरोपी गामा, भाउ, जोये और भोला ने पुरानी रंजिश के कारण पुराना बस स्टैंड के पास वासु केशरवानी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गए। प्रार्थी छोटू पासी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
कार्रवाई के दौरान पूर्व में आरोपी रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर प्रकरण के शेष फरार आरोपियों 1. जितेन्द्र छाबडा (33 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर) और 2. जोई एंथोनी (26 वर्ष, निवासी इंदिरा कालोनी तारबाहर) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।














