तीन माह से फरार आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर /एसईसीएल रामपुर खदान से प्रार्थी आशीष केशरी द्वारा वाहन (सीजी 12 एस 8901) में उच्च गुणवत्ता (G-6, 5500-5800 GCV) का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील कंपनी भेजा गया था। प्लांट में लैब परीक्षण के दौरान कोयला कम गुणवत्ता (4203-4220 GCV) का पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि रास्ते में कोयले की हेराफेरी की गई थी। प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार वाहन चालक आरोपी बृजेश जायसवाल को 16 अगस्त 2026 की रात गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
धाराएं: 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस
ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी, डिघोरा
आरोपी: बृजेश जायसवाल (25 वर्ष), निवासी- देऊघर, सिंगरौली (म.प्र.), हाल- बिल्हा मोड़, हिर्री














