filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
राजीव गांधी जी की जयंती पर सेवादल ने किया पौधारोपण, सरवन देवरी में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम

बिलासपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी.वी के निर्देश अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जन्मजयंती (सद्भावना दिवस) के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत सरवन देवरी पंचायत भवन परिक्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक श्री अशोक शुक्ला के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री अशोक शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जीवन वृत्त, देश निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान और दूरदर्शी सोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत में आधुनिक संचार क्रांति, कंप्यूटर युग और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर देश के युवाओं व तकनीक को एक नई दिशा दी थी। उनकी सोच भारत को 21वीं सदी में एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की थी।






जयंती समारोह के उपरांत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवादल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सरवन देवरी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लिया।




कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
सरवन देवरी में आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सेवादल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक शुक्ला, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष गंगाराम लास्कर, प्रदेश सचिव शुभ लक्ष्मी अतिरिक्त जिला अध्यक्ष वजीर अली, भजन सिंह गांधी दीपक राचेलवार, रियाज कुरेशी, अन्नपूर्णा ध्रुव कमल दुसेजा, सुभाष चंद्र, रामकुमार टिखले, सुशील कुमार लास्कार, उमाशंकर, श्रीमती सजनी, कविता कोल, मधु सोनी, सुमन मरकाम, शालिनी कौशिक, शबनम कुरेशी, भोज कुमारी पटेल, भारत लाल, भागवत लास्कर, संजय कुमार, अंकुश, सहित बड़ी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के बताए सद्भावना, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।



1xBet sport betting, https://www.instructorsnearme.com/author/hoangyan/ offers the possibility to place
wagers on various athletic events. With a user-friendly interface, it
appeals to both newbies and veterans alike.
This is exactly what I needed today. A friend recommended https://qwnd.finddeck.shop/ a while back — it’s a job listings site that took the hassle out of it. Instead of checking a dozen sites, you see everything at once.
I’ve been using this app for a few weeks now and the interface is super smooth. Winning is much easier when the app doesn’t lag. Highly recommend 55jililoginapp to everyone!