थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई; 09 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों ने क्षेत्र में सतत चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाते पाए गए 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- चन्द्रभान सिंह (26 वर्ष), पिता दयाल सिंह, निवासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी (हाल मुकाम- तिफरा, थाना सिरगिट्टी)
- मनोज कुमार (28 वर्ष), पिता सनिकलाल, निवासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी (हाल मुकाम- तिफरा, थाना सिरगिट्टी)
- लव विश्वकर्मा (28 वर्ष), पिता राजू विश्वकर्मा, निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस बुधवारी बाजार, थाना तोरवा
- सुरेश सुजल (40 वर्ष), पिता मारकण्डे, निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस बुधवारी बाजार, थाना तोरवा
- उत्तरा गेंदले (36 वर्ष), पिता स्व. सिरिस गेंदले, निवासी बाजार चौक तिफरा, थाना सिरगिट्टी
- दीपक जोगी (36 वर्ष), पिता शंकर जोगी, निवासी तिफरा बाजार चौक, थाना सिरगिट्टी
- तरुण कश्यप (40 वर्ष), पिता उमाशंकर कश्यप, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी
- विवेक कश्यप (31 वर्ष), पिता विजय कश्यप, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी
- उत्तम कुमार ध्रुव (20 वर्ष), पिता लालू प्रकाश, निवासी नयापारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी
पुलिस की आमजन से अपील:
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी निरंतर और कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।



This platform feels very professional and secure. I feel safe playing my favorite games here. Go to br777brazino and see for yourself.