स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बलौदा के अयान यादव ने 52 किलो वर्ग कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में हर्ष की लहर
बलौदा: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बलौदा के कक्षा 10वीं के होनहार छात्र अयान यादव ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम वर्ग (कैटेगरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया है। इस ऐतिहासिक गौरवशाली उपलब्धि से अयान ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले और संभाग का गौरव भी बढ़ाया है।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद

पब्लिक स्कूल के तीन अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। इनमें कक्षा 11वीं से आदित्य यादव, कक्षा 12वीं से आर्यन यादव और कक्षा 12वीं से अनीश काटले शामिल हैं। इन सभी बच्चों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना को उपस्थित जनसमूह और खेल प्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया।अयान की इस स्वर्ण सफलता और साथी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और उनके मार्गदर्शकों का विशेष योगदान रहा है। इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ी अयान यादव, साथी खिलाड़ियों (आदित्य यादव, आर्यन यादव, अनीश काटले), उनके मुख्य कोच श्री पवन यादव, श्री नीलेश यादव और उनके सहयोगी स्टाफ को हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अयान की यह जीत और अन्य बच्चों की भागीदारी ग्रामीण अंचल के अन्य छात्रों के लिए खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अयान की इस स्वर्णिम सफलता से पूरे बलौदा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।














