रीजन 7 लायंस क्लब बिलासपुर ने आयोजित किया वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
बिलासपुर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ रिपू दमन पुसरी जी के प्रेरणा प्रोजेक्ट के अंतर्गत रीजन 7 द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, जबड़ापारा में एक दिवसीय वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर की मेजबानी लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने की, जिसमें रीजन 7 के जोन 19, 20 और 21 के अंतर्गत आने वाले लायंस क्लब वसुंधरा, स्माइल, हेल्थ केयर, वरदान, प्राइड, मस्तूरी गोल्ड, प्रेरणा एवं संगम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच:
एलाइट हॉस्पिटल की टीम: प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्या एवं गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम गंगवानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्कूल की 200 से अधिक छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. गंगवानी ने बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव के निर्देश दिए और स्कूल प्रबंधक शाइस्ता बानो के निर्देशन में प्रत्येक बच्चे की डायरी में स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट दर्ज की।

पल्मो डायबीटिक क्लिनिक दयालबंद की टीम: डॉ. अभय कुमार जी के मार्गदर्शन में साहिल मलिक, वीरेंद्र साहू, पवन यादव, आदर्श शर्मा और शिवा की टीम ने 100 से अधिक लोगों की बीपी और शुगर की जांच की। साथ ही हीमोग्लोबिन और थायराइड परीक्षण के लिए ब्लड सैंपल एकत्रित किए, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरी सलाह दी जाएगी।


उपस्थिति एवं सम्मान:
शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होस्ट क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं सलमा बेगम, जोन चेयरपर्सन डॉ. रश्मि लता मिश्रा एवं सीता तिवारी, तथा प्राइड क्लब से वी. श्रद्धा राव व विजय राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के समापन पर सभी सहयोगी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रीजन चेयरपर्सन ने भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का संकल्प दोहराया और सभी क्लबों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।



Registration was a breeze and I was playing within minutes. The platform feels secure and professional. Glad I found jili44loginregister for my daily gaming sessions.