सावधान बिलासपुर! बिना हेलमेट निकले तो रुक जाएगी गाड़ी, पुलिस चला रही विशेष अभियान


बिलासपुर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के विशेष पर्यवेक्षण में बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट्स पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।


वर्ष 2025 के दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि 61.6% सड़क दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से संबंधित थीं, जिनमें 66% मौतें हेलमेट न पहनने के कारण सिर में लगी गंभीर चोटों से हुईं। इसी को गंभीरता से लेते हुए राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं यातायात टीमों (टैंगो) की उपस्थिति में शहर के आउटर एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष ड्यूटी लगाकर चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान चालकों को हेलमेट को अनिवार्य सुरक्षा कवच के रूप में पहनने हेतु प्रेरित किया गया तथा नियम उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही की गई। मौके पर ही चालकों को हेलमेट उपलब्ध कराने हेतु विक्रेताओं के स्टॉल भी लगवाए गए। अभियान में डीएसपी शिव चरण परिहार, सभी सीएसपी, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी शामिल रहे।
बिलासपुर पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सदैव यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाएं।















Finding the top gambling platforms can be challenging.
That’s why Best Betting Sites Wingmen, https://kalonganheritage.com/2026/08/04/betting-wingmen-102/ offer exceptional guidance.