नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी चारामा पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थिया ने अपनी नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने के बाद वापस न लौटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना चारामा में अपराध क्र. 135/2026 (धारा 137(2) BNS) दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
दिनांक 28.06.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी युगल किशोर रजक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई। इसके बाद प्रकरण में धारा 87, 64(2)(ड), 64(1), 65(1) BNS एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:
घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। दिनांक 21.08.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: युगल किशोर रजक (23 वर्ष), निवासी- कंडेल, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
विशेष अपील:
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।














