लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेंट जेवियर स्कूल में किया पौधारोपण व सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन
बिलासपुर:लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, जबड़ापारा में पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। ‘डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण’ एवं ‘रोड सेफ्टी’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लायंस सदस्यों, स्कूल स्टाफ और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘एक पेड़, एक जिंदगी’ का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण में 10 आयुर्वेदिक, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए सभी सदस्यों और बच्चों ने अपने नाम से पौधे रोपे। पौधों के साथ नामपट्टिका (तख्ती) भी लगाई गई, ताकि बच्चे नियमित रूप से इनकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित हों।

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट रोड सेफ्टी की माइक्रो चेयरपर्सन लायन वी. श्रद्धा राव के मार्गदर्शन में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिस प्रकार पौधे लगाकर उनकी रक्षा करना जरूरी है, उसी प्रकार नियमों का पालन कर अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा करना भी अत्यंत आवश्यक है।


अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम में आए अतिथियों और स्कूल की प्रिंसिपल शाइस्ता बेगम जी को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थिति:
इस अवसर पर अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, सलमा बेगम, लायन वी. श्रद्धा राव और लायन विजय राव सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।















Super easy registration process and the site loads quickly on my phone. It is just a straightforward and reliable place to play. Glad I found idmpobos
[7929]m88vin – Đăng nhập tải app và hướng dẫn chơi baccarat,Truy cập m88vin để trải nghiệm casino trực tuyến. Hỗ trợ nạp tiền casino qua momo nhanh chóng và chia sẻ mẹo quay slot nổ hũ hiệu quả. Tham gia ngay hôm nay! visit: m88vin
Just pure fun and excitement. The animations are great and the win rate seems better than other sites I used before. Having a blast at phjilifun right now.