उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.750 किग्रा गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। ‘उजियारा अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बांदे पुलिस, बीएसएफ जी ब्रांच और 94वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, एएसपी श्री राकेश कुर्रे एवं एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे के निर्देशन में थाना बांदे पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी चिरंजीत मंडल (37 वर्ष) और कमल मंडल (37 वर्ष), दोनों निवासी PV-100 जयराम नगर (थाना बांदे) के कब्जे से 3.750 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹1,87,500), बिक्री की नगदी ₹810, एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल (₹75,000) तथा विवो मोबाइल फोन (₹10,000) बरामद किया गया। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य ₹2,73,310 है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बांदे में अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कांकेर पुलिस की अपील: अपराध पर नियंत्रण हेतु किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।














