थाना सरकंडा पुलिस की सख्त कार्यवाही: 04 चाकूबाज गिरफ्तार, 12 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक व बाउंड ओवर की कार्यवाही
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।




दिनांक 02-09-2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अमरैया चौक, बहतराई चौक, महामाया चौक एवं सीपत चौक में कुछ व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम जनता को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने तत्काल घेराबंदी कर 04 आरोपियों—भारत कुलपहाड़ी (32 वर्ष), साहिल सूर्यवंशी (20 वर्ष), मोहित राव कामले (19 वर्ष) एवं अभिषेक साहू उर्फ नानू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 04 नग अवैध धारदार चाकू जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 07 बदमाशों (संतोष सोनी, ताज खान, सुनील साहू, शेख शहजादा हुसैन, ऋषि देवांगन, नरोत्तम कश्यप एवं साहेब लाल राजपूत) के विरुद्ध धारा 170, 126-3, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त 05 अन्य बदमाशों (ओमप्रकाश निषाद, नीव अनचंदानी, प्रसन्नजीत सिन्हा, सत्यप्रकाश शास्त्री एवं मुबारक अली) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बाउंड ओवर कराया गया है। थाना सरकंडा पुलिस द्वारा गुंडे-बदमाशों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।














