आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनज़र तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 06 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 06 धारदार चाकू बरामद
बिलासपुर पुलिस द्वारा आगामी हिन्दू त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 01.09.2026 को संध्या पेट्रोलिंग के दौरान थाना तोरवा पुलिस ने त्वरित छापेमार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से चाकू व धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 05 बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।






इसके अतिरिक्त, पूर्व में दर्ज चाकूबाजी की घटना (अपराध क्र. 469/2026) में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू साहू को भी घेराबंदी कर धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (24 वर्ष), निवासी अटल आवास देवरीखुर्द
- घनश्याम मिश्रा (40 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द
- रविशंकर पाल (22 वर्ष), निवासी लालखदान
- सरोज यादव (37 वर्ष), निवासी लालखदान
- दीपक बघेल उर्फ शिब्बू (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी
- सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू साहू (फरार आरोपी), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
जब्त सामग्री:
आरोपियों के कब्जे से कुल 06 नग लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट (अपराध क्र. 473 से 477/2026) एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ तोरवा पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।















Such a vibrant community and a great selection of markets. It is rare to find a site that balances quality and speed so well. Cheers to kirkiriyabet.
The interface here is very intuitive. I love how easy it is to navigate through the different games. It feels very modern and professional. youknow77