व्यापार विहार में कार से उठाईगिरी करने वाले पिता-पुत्र पर तारबाहर पुलिस की गाज; 10,000 रुपये नगद व ऑटो जब्त
बिलासपुर:थाना तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार क्षेत्र में हुई उठाईगिरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी पिता एवं विधी से संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संतोष कुमार साहू (निवासी मोपका) ने थाना तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई कि 29.08.2026 को व्यापार विहार में किराना सामान खरीदते समय अज्ञात चोर उनकी कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखे 50,000 रुपये नगद पार कर ले गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने पर एक नाबालिग बालक कार का दरवाजा खोलकर पैसे निकालते दिखाई दिया।
संदेही बालक एवं उसके पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े (उम्र 34 साल, निवासी कचरा मोहल्ला डीपूपाड़ा) से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी चंद्रिका प्रसाद के कब्जे से 10,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सराहनीय भूमिका: प्र.आर. सालिक राम कर्ष, आर. नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा एवं आर. भागीरथी गेंदले।















The energy on this site is awesome. The games are exciting and the promotions are always updated. Go to phfierylogin