अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई; 05 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- देवेन्द्र पाटले (22 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी शेख महबूब (20 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी कपूर नवरंग (29 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी आनंद राजपूत (24 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी
- सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल (20 वर्ष), निवासी विष्णु चौक, तिफरा
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) व थाना प्रभारी (प्रशिक्षु पुलिस उपाध्यक्ष) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा बीट स्तर पर सतत चेकिंग अभियान चलाया गया। नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित अन्य चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर जांच के दौरान अशांति व बाधा उत्पन्न करने वाले उक्त 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी या अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।















The rewards system here is actually generous. I managed to get a decent bonus just by signing up. It is a great place for both new and pro players. idkayaraya