filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;
सेवा दल ने मनाया कांग्रेस भवन में शिक्षक दिवस अशोक शुक्ला ने शिक्षकों का किया सम्मान,

शिक्षक ही छात्रों के भाग्य विधाता- अशोक शुक्ला
बिलासपुर भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शिक्षक दिवस के रूप में बिलासपुर कांग्रेस सेवादल ने मनाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सेवा दल के स्वयं सेवको ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छायाचित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने उपस्थित शिक्षकों का सम्मान किया तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर राधाकृष्णन का जीवन अध्ययन और अध्यापन कार्य पर बीता उन्होंने कई विश्वविद्यालय में कुल सचिव और कुलपति पद पर रहकर कार्य किया तथा विभिन्न विश्वविद्यालयो में अपने व्याख्यान दिए वह एक दार्शनिक व्यक्ति थे इसीलिए आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक ही छात्रों के भाग्य विधाता होते हैं तथा उन्हें सही मार्गदर्शन शिक्षकों के द्वारा ही प्राप्त होता है श्री शुक्ला ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह इस महान शिक्षाविद से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े l



इस अवसर पर शिक्षक श्याम मूरत कौशिक ने अपने आशीर्वचन में सेवा दल की सराहना करते हुए शिक्षकों का सम्मान करने पर आभार जताया तथा आज देश में लाखों विद्यालय बंद होने पर चिंता प्रकट की l सेवा दल के पूर्व पदाधिकारी श्री सुदेश दुबे ने अशोक शुक्ला के नेतृत्व में बिलासपुर जिले में सेवादल के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा वर्तमान में प्रदेश सेवादल की स्थिति पर भी चिंता प्रकट की, तथा कहा कि प्रदेश में सेवादल को मजबूत करने की आवश्यकता है सेवा दल मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी l इस अवसर पर वे अपने विचार प्रकट करते हुए सेवादल की प्रदेश महिला सचिव शुभ लक्ष्मी ने भी सेवादल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिला सेवादल की कार्यकर्ताओं से और आगे बढ़कर कार्य करने का आग्रह किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल की सदस्य भोज कुमारी पटेल ने उपस्थित महिला सेवादल के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने की कोशिश करें ताकि वह भी एक अच्छे इंसान बन सके और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें l सेवा दल की महिला सदस्य लीला चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं घर से निकलकर आगे बढ़कर अपने परिवार के पालन पोषण में सहयोग प्रदान करें उन्हें हमारे सेवादल के पदाधिकारी यथा संभव उनकी मदद करेंगे l कार्यक्रम को अमीन मुगल, चतुर सिंह पटेल कमल दुसेजा, भजन सिंह अर्चना सूर्यवंशी सावित्री धुरी ने भी संबोधित किया l
इस अवसर पर सेवा दल की सदस्य श्रीमती रानी हेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर सेवा दल मैं कार्य करने का संकल्प लिया l आज के इस कार्यक्रम में सेवादल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिस पर प्रमुख रूप से चमन लाल कुर्रे, निर्मल मरकाम पवन वर्मा, सुमन मरकाम, परवीन खान, मीनाक्षी तिवारी, ललिता भांगे, आरती केंवट, नेहा भांगे, कविता बंजारे, किरण केंवट, पुष्पा केंवट, रामवती केंवट, मीना कैवर्त, अजम बाई, पिंकी साहू, बिल्लू पोत्र, नीलम केंवट, केतकी केंवट सहित बड़ी संख्या में सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सेवा दल की प्रदेश महिला महासचिव अन्नपूर्णा ध्रुव ने किया तथा आभार प्रदर्शन चमन लाल कुर्रे ने किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l














