ब्युरो रिपोट जय खटवानी
आमापारा वार्ड में मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
आमापारा: स्थानीय वार्ड आमापारा में मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का सफल और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी वार्डवासियों ने पूरे जोश, उत्साह और खुशी के साथ भाग लिया, जिससे बचपन की यादें ताज़ा हो गईं।
आँखों पर पट्टी, हाथ में डंडा और दर्शकों के शोर के बीच मटका फोड़ स्पर्धा अत्यंत रोमांचक रही। वहीं, संगीत की धुन पर आयोजित कुर्सी दौड़ में पलक झपकते ही कुर्सी हथियाने का मुकाबला बेहद मनोरंजक रहा।


प्रतियोगिता के विजेता:
- पुरुष मटका फोड़: प्रथम स्थान – नीतीश यादव (₹2100 नगद राशि)
- महिला मटका फोड़: प्रथम स्थान – लेखिका दवे (चांदी की मूर्ति)
- महिला कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान – शशि तिवारी (चांदी की मूर्ति)
- अन्य कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान – प्रियंका मरकाम (₹1100 नगद राशि)
- बाल वर्ग कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान – दिव्यांश राणा (चांदी की मूर्ति)
कार्यक्रम के आयोजक पार्षद महोदय श्री नरेंद्र (वीरू) साहू जी, धर्मेंद्र ठाकुर, नितिन दवे, मनोज सोनी, राठौर जी एवं वार्ड के अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद महोदय एवं अतिथियों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने के लिए वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।














