ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”: 500 नागरिकों को किया जागरूक, महिला सुरक्षा पर दिया जोर
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। 04 सितंबर 2026 को थाना बड़गांव, आमाबेड़ा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर एवं कोरर क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक ग्रामीणों, महिलाओं और नागरिकों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सचेत किया। महिला रक्षा टीम ने गश्त के दौरान “अभिव्यक्ति ऐप” की कार्यप्रणाली समझाकर 22 महिलाओं के मोबाइल में इसे डाउनलोड कराया।
प्रमुख सुरक्षा बिंदु एवं निर्देश:
- साइबर सतर्कता: अनजान व्यक्तियों से OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें।
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ से सावधान: कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। CBI, ED या पुलिस अधिकारी बनकर डराने वाले कॉल से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
- सामाजिक एवं महिला सुरक्षा: महिला सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति ऐप’ और हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट रहें।
कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करें।














