उप संपादक उमाशंकर साहु
सेमरताल के पौराणिक मंदिर प्रांगण में 12 सितंबर को होगा विशाल पौधारोपण समारोह, तैयारियों में जुटी समिति
बिलासपुर। भक्ति और साधना के सुप्रसिद्ध पौराणिक केंद्र ग्राम सेमरताल, जो माँ सम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ, प्रमुख शिवलिंग एवं वीर बजरंगबली मंदिर के रूप में अगाध आस्था का केंद्र है, वहाँ आगामी 12 सितंबर को वृहद पौधारोपण समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्री ग्रामठाकुर देव मंदिर समिति एवं ‘मिशन नव भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण की इस ऐतिहासिक पहल के लिए तैयारियाँ अंतिम चरणों में हैं।

मुख्य अतिथि: आर.सी. वर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष: राकेश गौरहा विशिष्ट अतिथि: धनित्तर सूर्यवंशी (सरपंच, ग्राम पंचायत सेमरताल) एवं उमाशंकर साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन नव भारत)
आयोजक एवं संरक्षक मंडल (श्री ग्रामठाकुर देव मंदिर समिति):
संरक्षक: यदुनंदन कौशिक उपाध्यक्ष: मनीष कौशिक
कोषाध्यक्ष: ध्रुव साहू सचिव: प्रकाश यादव सह-सचिव: पुरषोत्तम सहयोगी: समिति के समस्त सदस्य एवं समस्त स्थानीय ग्रामीणजन
समिति के संरक्षक यदुनंदन कौशिक, उपाध्यक्ष मनीष कौशिक, कोषाध्यक्ष ध्रुव साहू, सचिव प्रकाश यादव, सह-सचिव पुरषोत्तम और प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू सहित समस्त सदस्यों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी व पर्यावरणप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं।














