सट्टा-पट्टी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹12,400 मूल्य की संपत्ति बरामद
कांकेर पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सट्टा-पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में 08 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोखलामांझी, अन्नपूर्णापारा कांकेर में एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी कमलेश सोनी को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से नगदी, मोबाइल और सट्टा सामग्री जब्त कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण
नगद राशि: ₹2,400 मोबाइल फोन: 01 नग (रेडमी, अनुमानित कीमत ₹10,000)अन्य सामग्री: 03 नग सट्टा-पट्टी एवं 01 डॉट पेन कुल जप्त संपत्ति: ₹12,400
गिरफ्तार आरोपी
नाम: कमलेश सोनी (उम्र 41 वर्ष) पिता का नाम: अशोक सोनी निवासी: अन्नपूर्णापारा, कांकेर
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहरू राम नेताम, आरक्षक संतोष मरकाम, चन्द्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र साहू एवं उनकी टीम (प्र.आर. सचिन शोरी, नारद देवांगन, यशवंत, ज्ञानचंद, भूपेश, म.आर. असमोतिन व निर्मला) का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की अपील: अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझी जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।














