ब्युरो रिपोट जय खटवानी
पिता व अन्य से मारपीट कर कटारी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नरहरपुर क्षेत्र में परिजनों से मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 08.09.2026 की शाम लगभग 07:30 बजे आरोपी भरत भूषण विश्वकर्मा शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर गाली-गलौज कर रहा था। बीच-बचाव करने पर उसने अपने पिता व पत्नी से मारपीट की, जिससे उसके पिता को सिर पर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और भागते समय रास्ते में मिले वेदव्यास नामक व्यक्ति के कान पर कटारी से जानलेवा वार कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 189/2026 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी श्री योगेश साहू व एसडीओपी श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी भरत भूषण (27 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 नग कटारी जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।














