पत्नी-बच्चों से मारपीट करने वाले आरोपी पर कड़ी कानूनी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर द्वारा घरेलू हिंसा एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति महेश सलाम (38 वर्ष, निवासी जवाहर वार्ड, कांकेर) शराब के नशे में प्रतिदिन गाली-गलौज व मारपीट करता है। आरोपी ने बच्चों के साथ मारपीट की तथा पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की गंभीर धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कांकेर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/2026, धारा 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170, 126(2), 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्यवाही टीम: निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, कुलेश्वर कटेन्द्र, आरक्षक त्रिलोचन यादव एवं रविकान्त साहू।














