कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: अवैध शराब पैकिंग सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद
भानुप्रतापपुर (उत्तर बस्तर कांकेर):कांकेर पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत अवैध शराब और असमाजिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की है।


मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में उत्तम देवनाथ के मकान से लावारिस हालत में अवैध शराब की मिलावट और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।
बरामदगी का विवरण:
अंग्रेजी शराब: 30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की (कीमत ₹3,600/-)।
खाली बोतलें/पौवा: मैकडॉवल नं. 01, रॉयल स्टेज, आर.सी., आई.बी. आदि ब्रांडों की 4,409 खाली बोतलें और कार्टून में रखे 170 पेटी खाली पौवा।
पैकिंग सामग्री: विभिन्न ब्रांडों के 105 पत्ता स्टीकर/होलोग्राम/बारकोड और 3,380 शराब के ढक्कन।
मामले में धारा 106 BNSS के तहत जब्ती कर पुलिस ने सामग्री कब्जे में ले ली है। आशंका जताई जा रही है कि इस सामग्री का उपयोग नकली/अवैध शराब की पैकिंग के लिए किया जाना था। पुलिस सामग्री के वास्तविक मालिक एवं संदिग्धों की पतासाजी कर रही है।














