लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने ब्रह्म आश्रम में मनाया हरितालिका तीज उत्सव; बांटी साड़ियां, सुहाग सामग्री और सेनेटरी पैड
बिलासपुर:लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक अनूठी और संवेदनशील पहल की गई है। क्लब की सदस्यों ने हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर हेमू नगर गणेश कॉलोनी स्थित कुष्ठ रोगी बस्ती ‘ब्रह्म आश्रम’ पहुंचकर वहां की महिलाओं के साथ तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया।


समाज से उपेक्षित और मुख्यधारा से दूर इस बस्ती में जाकर वसुंधरा परिवार ने महिलाओं को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं और उपहार स्वरूप साड़ियां, सुहाग सामग्री तथा फल वितरित किए। इसके साथ ही, बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से बस्ती की किशोरियों और महिलाओं को हाइजीनिक सेनेटरी पैड भी प्रदान किए गए।



सामाजिक सरोकार की दिशा में नई पहल
लायंस क्लब की सदस्यों ने बताया कि ब्रह्म आश्रम जैसी बस्तियों में अक्सर लोग सहयोग करने से संकोच करते हैं। दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवा के अंतर्गत इस बस्ती को चुनकर महिलाओं को त्योहार का अहसास कराना क्लब का मुख्य उद्देश्य था, ताकि वे खुद को उपेक्षित न महसूस करें।
विशेष उपस्थिति और सहयोग
यह सेवा कार्य अध्यक्ष संजना मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, मंगला कदम और सावित्री जायसवाल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उषा मुद्लियार ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की सभी उपस्थित सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस बस्ती में आगे भी निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित करने का आश्वासन दिया।




Finally found a site that actually cares about its users. The customer support team is super helpful and the bonuses are actually worth it. Love krktwin33 so far.
Seet blog! I fpund it while searcning onn Yahoo News. Do yoou havee anyy tiips oon howw too gett liszted inn Yahio News?
I’ve bbeen tryjng ffor a whle buut I necer seemm tto gget there!
Thamk you xnxx