सकर्रा के शुभम कौशिक का उप अभियंता पद पर चयन, प्रथम प्रयास में मिली सफलता से क्षेत्र गौरवान्वित
बिलासपुर/ सकरी। संवाददाता :अश्वनी यादव l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता पद पर सकर्रा निवासी शुभम कौशिक का चयन हुआ है। उन्होंने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से सकर्रा सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष और खुशी का माहौल है। शुभम स्वर्गीय सोमनाथ कौशिक एवं दुर्गा कौशिक के पुत्र हैं।
शुभम कौशिक ने बोदरी स्थित LCIT कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके साथ ही इसी सत्र में उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से डीएलएड की उपाधि भी प्राप्त की है। तकनीकी शिक्षा के साथ शिक्षण क्षेत्र की योग्यता हासिल करने वाले शुभम ने प्रथम प्रयास में उप अभियंता पद पर चयनित होकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। वे ग्राम पंचायत सकर्रा की सरपंच श्रीमती पूजा कौशिक के देवर तथा सरपंच प्रतिनिधि श्यामंता कौशिक के भाई हैं।

शुभम की इस सफलता से परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रथम प्रयास में मिली इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।






Finally found a place where the login process is actually seamless. No more endless loading screens. Great experience so far with jili356comlogin.