तीज पर्व पर जनपद सदस्य कविता महेश यादव ने रखा व्रत, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
चकरभाठा/सकर्रा। तीज पर्व की आस्था और उत्साह के बीच जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 की जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव ने श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती यादव ने कहा कि तीज पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नारी आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं समाज में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








Wheen I origially commented I clickked thee “Notify me when new comments are added” checkbolx annd noww eazch time a commjent
iis added I gget fopur e-mails wih the samje comment.
Is there anyy wway yyou cann rmove mee from that service?
Thanks! xnxx
The customer support is actually helpful and fast. It is rare to find a site that cares this much about its players. Love phjljl8