दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में AICC राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास दर्जनों समर्थकों संग हुए शामिल
नई दिल्ली:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित विशाल ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए।


महारैली के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री त्रिलोक श्रीवास ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “देश में मोदी सरकार अराजक स्थिति उत्पन्न कर रही है। लोकतंत्र में जनता को मिला वोट का अधिकार सबसे बड़ा और पवित्र अधिकार है, लेकिन SIR के नाम पर देश के करोड़ों नागरिकों को इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है।”
श्री श्रीवास ने मुख्य निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के इस अवैधानिक एवं लोकतंत्र विरोधी कृत्य का पुरजोर विरोध करते हैं।

जिले और देश के प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस महारैली में श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ राहुल गोरख, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल, और धर्मेंद्र सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
साथ ही जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे टाटा, विजय पांडे, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र धीवर, शिव बालक कौशिक, अभ्युदय तिवारी, जीतू, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र निर्मलकर, करीम खान, सोहेल खान, रणजीत सिंह, राजेश सिंह और पुष्पराज साहू सहित देशभर से आए लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक इस ऐतिहासिक महारैली में उपस्थित रहे।




