सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाड़ियों में आग लगाने व रंगदारी मांगने वाला शातिर आरोपी ‘गजनी’ उर्फ ‘पेचकस’ गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.), 15 सितंबर 2026: थाना सरकंडा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गाड़ियों को आग के हवाले करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (उम्र 29 वर्ष, निवासी बंधवापारा) को गिरफ्तार किया है।
स्कूटी में आगजनी: 10 सितंबर 2026 की रात आरोपी ने सूर्या चौक चिंगराजपारा में प्रार्थीया गौरी देवांगन की स्कूटी (CG 10 BE 3159) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई।

चोरी, धमकी और आगजनी: 13 सितंबर 2026 की रात आरोपी ने प्रार्थी नफीस खान से शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर गाली-गलौज व धमकी देते हुए उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 10 EE 7267) चोरी कर भंडारी प्लांट के पास ले जाकर जला दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
गैर-जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।














