100 सालों से काबिज पीड़ित परिवार को मोहम्मद इब्राहिम द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप; ग्राम लोफंदी का मामला हुआ गर्म
ग्राम लोफंदी: पीड़ित परिवार की प्रार्थी करुना यादव (पति राधेश्याम यादव) ने मीडिया के सामने मोहम्मद इब्राहिम की दबंगई और प्रताड़ना पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़िता ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 100 वर्षों से इस भूमि पर शांतिपूर्वक काबिज है। इसके बावजूद, मोहल्ले के ही मोहम्मद इब्राहिम द्वारा कोर्ट में झूठे तथ्य प्रस्तुत कर केस दर्ज कराया गया है कि वे केवल दो वर्षों से यहाँ रह रहे हैं।


मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद, मोहम्मद इब्राहिम अनुचित दबाव बनाकर परिवार को बेदखल करने और लगातार परेशान करने का प्रयास कर रहा है। इस अनुचित रवैये और प्रताड़ना से पूरा यादव परिवार अत्यधिक भयभीत और मानसिक तनाव में है।
ग्रामीणों और सरपंच ने दी 100 साल के कब्जे की पुष्टि
स्थानीय ग्रामीणों और ग्राम पंचायत सरपंच ने भी इस बात की सार्वजनिक पुष्टि की है कि यादव परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी, यानी पिछले 100 वर्षों से इसी स्थान पर निवास कर रहा है। इसके बावजूद, विचाराधीन मामले में मोहम्मद इब्राहिम द्वारा लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना और दबाव से परिवार में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है।


न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने प्रशासन, उच्च अधिकारियों और मीडिया से हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष न्याय की माँग की है, ताकि जब तक न्यायालय का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक मोहम्मद इब्राहिम की प्रताड़ना और अनुचित हस्तक्षेप पर रोक लग सके।














