मुरु में सार्वजनिक जलस्रोत को लेकर विवाद पानी के बदले पैसे मांगने और सरपंच का नाम लेकर दबाव बनाने का आरोप
चकरभाठा/ ग्राम पंचायत मुरु में सार्वजनिक जलस्रोत के उपयोग को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक पानी में निजी मोटर पंप लगाकर उसका उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पानी लेने के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग की जाती है।
विरोध करने पर सरपंच का नाम लेकर ग्रामीणों पर दबाव बनाने और अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, कथित तौर पर कहा जाता है कि “सरपंच हमारा है, तुम लोग हमारा कुछ नहीं कर पाओगे।” इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सार्वजनिक जलस्रोत पर सभी ग्रामीणों के समान अधिकार सुनिश्चित करने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।














