ढाबा में अवैध शराब बिक्री करने वाले दो होटल संचालक गिरफ्तार, ₹10,560 की शराब जप्त
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दो अलग-अलग ढाबा संचालकों के कब्जे से कुल 10,560 रुपये मूल्य की अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर) श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
16 सितंबर 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी स्थित ‘हॉलिडे इन ढाबा’ एवं ‘मम्मी द ढाबा’ में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी।
आरोपी श्यामकुमार जायसवाल (45 वर्ष, निवासी भरनी) के कब्जे से 32 पाव देशी शराब (कीमत ₹2,560) जप्त। (अपराध क्र. 858/2026) मम्मी द ढाबा: आरोपी नवीन श्रीवास (31 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी) के कब्जे से 05 बोतल मैकडॉवल, 03 बोतल सिग्नेचर एवं 01 बोतल रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब (कीमत ₹8,000) जप्त। (अपराध क्र. 859/2026)
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पृथक-पृथक मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।














