बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 गुंडा बदमाश धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश शहर के व्यस्त इलाकों में आम जनता को हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम ने रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला और अरपा नदी कच्ची रोड के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा।
लक्की यादव (27 वर्ष), निवासी: कुम्हारपारा करबला
दीप उर्फ दीपू श्रीवास (28 वर्ष), निवासी: टिकरापारा (शिव मंदिर के पास)विक्की यादव (25 वर्ष), निवासी: जूनी लाइन (मित्तल अस्पताल के पास)शिवा यादव (24 वर्ष), निवासी: गोंडपारा (रामचंदन बाड़ा)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 नग धारदार चाकू जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 522, 523, 524, 525/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।














