मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 31 दुपहिया वाहनों पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार बिलासपुर यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमविरुद्ध वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के विभिन्न बीट क्षेत्रों से 28 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट व स्पोर्ट्स बाइक सहित कुल 31 दोपहिया वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न्यायालय भेजा है।


पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइलेंसर की तेज और कर्कश आवाज बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों के लिए अत्यंत हानिकारक है।
मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी जारी है। उल्लंघन करने पर नगर निगम एक्ट के तहत दुकानें सील की जाएंगी।


वाहनों में अनधिकृत साइलेंसर असेंबल या छेड़छाड़ करना कानूनी अपराध है। संलिप्त पाए जाने पर गैराज मालिकों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यातायात पुलिस नागरिकों व वाहन चालकों से अपील करती है कि वे वाहनों में किसी भी प्रकार का बदलाव न करें और न्यायालयीन कार्रवाई व असुविधा से बचें।














