धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में आम जनता को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक नगर राजस्व कालोनी चौक और चिंगराजपारा सूर्या चौक पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए:
राजा बाबू श्रीवास (उम्र 30 वर्ष, निवासी- बड़ी कोनी) – लोहे का धारदार चापड़ जप्त (अपराध क्रमांक 1325/2026)। पूरन नेताम उर्फ बड़े छोटे (उम्र 23 वर्ष, निवासी- लिंगियाडीह) – लोहे का धारदार बड़ा चाकू जप्त (अपराध क्रमांक 1328/2026)।
हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सरकंडा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।














