filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;
सेवा संकल्प अभियान: चकरभाठा में हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण एवं पौधारोपण के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बिलासपुर-सेवा संकल्प अभियान एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मिशन नव भारत तथा मिशन नव भारत युवा मोर्चा के तत्वाधान में हनुमान मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


मंदिर के पुजारी शैलेन्द्र मिश्रा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ एवं संगीतमय भवन कीर्तन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच हर्षोल्लास के साथ प्रसाद का वितरण हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा की सराहना की। उन्होंने मुख्य संयोजक माननीय रवि चांदिक्य की ओर से युवा मोर्चा प्रदेश सचिव सत्यम मिश्रा, पूर्व संभाग अध्यक्ष कमल दुसेजा, वर्तमान संभाग अध्यक्ष मनीष कौशिक एवं जिला अध्यक्ष सूरज वाधवानी सहित पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने शीघ्र ही संभाग स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा भी की।
समारोह में जिला महामंत्री हीरा पटेल एवं रमेश वस्त्रकार ने अपने विचार रखे। इस दौरान सत्यम मिश्रा एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।















